Earthquake-Tsunami: जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, देश के पूर्वोत्तर में लगे झटके, सुनामी की चेतावनी

Spread the love

जापान में आज सुबह एक बार फिर धरती हिलने से दहशत फैल गई। जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समय के अनुसार यह भूकंप सुबह 8:14 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। इसी के साथ सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार को देश के उत्तर-पूर्व में रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6.7 तीव्रता मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। फिलहाल नुकसान के बारे में तुरंत कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

बताया जा रहा है कि समुद्र में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप इतना जोरदार था कि तटीय इलाकों से लेकर दूर बसे शहरों तक धरती हिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी गहराई 10.7 किलोमीटर बताई जा रही है। भूकंप तट के करीब आया, ऐसे में तीव्र भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और घरों से बाहर भागने लगे।

भूकंप के साथ सुनामी की चेतावनी
शुक्रवार को आए भूकंप के बाद जापान की मौसम एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मीटर तक ऊंची लहरें आने का अलर्ट जारी किया गया है। कई तटीय इलाकों में दोपहर तक लगातार अलर्ट दिया गया है।

एक हफ्ते में चौथी बार भूकंप से हिला जापान
बता दें कि एक हफ्ते में चौथी बार जापान भूकंप की दहशत से थर्राया है। इससे पहले सोमवार को 7.6 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसी के साथ हल्के नुकसान और सुनामी की लहरें भी देखी गई। इसके अगले दिन यानी मंगलवार को होंचो शहर में 6.7 मैग्नीट्यूड के झटके महसूस किए गए। वहीं बुधवार को आओमोरी और होक्काइडो में भी 6.5 की तीव्रता का भूकंप आया। अब आज यानी शुक्रवार को फिर से 6.7 की तीव्रता के भूकंप से जापान हिला है। ऐसे में लगातार तीसरे दिन भूकंप की दहशत महसूस की गई।

और पढ़े  BSNL लाया किफायती रिचार्ज प्लान: कम दाम में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट?

Spread the love
  • Related Posts

    जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर

    Spread the love

    Spread the love     साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47…


    Spread the love

    नितिन नवीन समेत BJP के नौ राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी देखें

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद उनकी आवाज संसद से पूरे देश में सुनी जाएगी।…


    Spread the love