देहरादून- दून में भूकंप, ऋशिकेश में बम की सूचना, मसूरी में भूस्खलन से फंसे पर्यटक, सकुशल निकाले गए

Spread the love

 

 

 

हाड़ों की रानी मसूरी में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त मॉकड्रिल की गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की सूचना मिली। जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। कई पर्यटक फंसे रहे। और जाम की स्थिति बन गई। साथ ही, एक वाहन के खाई में फिसलने की भी सूचना मिली।

पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। मॉकड्रिल के दौरान टीमों के बीच तालमेल, संचार व्यवस्था और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया गया। सीओ जगदीश पंत ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय जनहानि को कम करना और राहत कार्यों को प्रभावी बनाना है।

 

 

वहीं देहरादून जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) के निर्देश पर जनपद में व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान 6.5 तीव्रता के भूकंप, ट्रांजिट कैंप में आग, बम की सूचना, गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर और भूस्खलन जैसी विभिन्न आपात स्थितियों का परिदृश्य तैयार किया गया।

 

 

उधर ऋषिकेश क्षेत्र में ट्रांजिट कैंप में बम की सूचना के बाद परिसर को खाली कराकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। सूचना से चारधाम यात्रियों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं त्रिवेणी घाट के आसपास बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया।

मसूरी क्षेत्र में भूस्खलन के चलते सड़क बाधित होने और वाहन खाई में गिरने की सूचना पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास पूरी तरह काल्पनिक था, जिसका उद्देश्य आपदा से निपटने की तैयारियों को परखना है।

और पढ़े  Uttarakhand- व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव आकर दी सुसाइड की धमकी, जंगल में मिलीं बेहोश

 

कर्णप्रयाग में भी भूकंप को लेकर मॉकड्रिल किया गया। कर्णप्रयाग इंटर कालेज के पास भूकंप के कारण मकान और गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। तीन लोग और चार पशु मलबे में दब गए। एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य सहित कई अन्य विभागों ने करीब 30 मिनट तक रेस्कयू अभियान चलाया।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love