देहरादून- प्रदेशभर में मनाया गया अर्थ ऑवर, दून व उत्तरकाशी में नहीं ब्लैकआउट

Spread the love

प्रदेशभर में शनिवार की रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया गया। हालांकि दून में इसका कोई खासा असर नहीं दिखा। बाजार सहित अन्य जगह लाइटे चलती दिखी। कई जगह लोगों ने घरों में लाइट बंद रखी। घंटाघर और उसके आसपास 8:30 से 9:30 बजे तक सभी लाइटें चलती दिखी।

कुछ जगह लोगों ने अपने घरों की लाइटों को बंद रखा। कई जगह लोगों को अर्थ ऑवर के बारे में न पता होने के कारण भी इसका असर नहीं दिखा। उत्तरकाशी में भी ब्लैकआउट का असर नहीं दिखा। 

वहीं पौड़ी जिला मुख्यालय में अर्थ आवर पर बिजली बंद नहीं हुई। अधिकांश लोगों को पता ही नहीं था कि अर्थ आवर क्या है। हालांकि सोशल मीडिया पर शनिवार को होने वाले अर्थ आवर पर एक घंटे की बिजली बंदी  को लेकर काफी अफवाहें भी फैलती रहीं।


तय समय पर बिजली नहीं गई
पौड़ी निवासी सुमन देवी, प्रदीप कुमार, अनूप सिंह ने बताया की अर्थ आवर पर बिजली बंद होने का आदेश सोशल मीडिया पर पढ़ा। आदेश की कोई प्रमाणित जानकारी नहीं मिली। बताया कि शाम आठ बजे तक खाना बना लिया था, और खाना खाने की तैयारी थी, लेकिन तय समय पर बिजली नहीं गई। जिससे लोगों को अर्थ आवर का अहसास ही नहीं हुआ।

 

प्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाने की अपील की गई थी।  इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखने के लिए कहा गया। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया था। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई।

और पढ़े  Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

दरअसल, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ( डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नई दिल्ली की ओर से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। इस अभियान के तहत एक घंटे तक गैर-जरुरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई थी।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love