देहरादून- इन बड़े चेहरों ने दिल्ली में थामा कांग्रेस का हाथ, ली पार्टी की सदस्यता

Spread the love

त्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भले अभी एक साल का समय है, लेकिन राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा के टिकट पर दो बार के विधायक रहे राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, बसपा से दो बार विधायक रहे नारायण पाल ने भी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्या ली।

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में घनसाली से भाजपा विधायक रहे भीमलाल आर्य, रुड़की के मेयर रह चुके गौरव गोयल, भीमताल से ब्लॉक प्रमुख रहे लखन सिंह भी अपनी ब्लॉक प्रमुख रही पत्नी के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। मसूरी से नगर पालिका अध्यक्ष रहे चुके अनुज गुप्ता ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, सभी बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं। आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा के प्रति लोगों के अविश्वास है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। साथ ही राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

प्रदेश प्रभारी ने भराड़ीसैंण में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के सदन के भीतर और बाहर प्रदर्शन को सराहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, कांग्रेस के प्रति लोग उम्मीद से देख रहे हैं। राज्य में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। कांग्रेस में शामिल होने वालों ने संकल्प लिया है, पार्टी को मजबूत करेंगे। जो 2027 में कांग्रेस की वापसी के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा, कांग्रेस में शामिल होने वालों का मजबूत जनाधार है। यह उत्तराखंड में बदलाव का संकेत है। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ऐसी सरकार है, जिसे न लोकतंत्र न देश के संविधान पर विश्वास है। हरक सिंह रावत ने कहा, राज्य के हालात ठीक नहीं हैं।

 

और पढ़े  नैनीताल- लोअर मॉल रोड न खोलने पर भड़के व्यापारी, सड़क पर लेट गए पुनीत टंडन

कांग्रेस का कुनबा बढ़ता देख भाजपा में हलचल शुरू : गोदियाल

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, कांग्रेस का कुनबा बढ़ता देख भाजपा में हलचल शुरू हो गई है। आरोप लगाया कि आज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अपनी सरकार की नीतियों और रीतियों से खुश नहीं हैं, यही वजह है कि कई नेता खुलकर अपनी सरकार के विरोध में बोल रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, परिवार में नए लोगों के जुड़ने से परिवार को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल सभी लोग पार्टी हित में कार्य करेंगे और 2027 में प्रदेश की जनता को कांग्रेस की सरकार देने में अपनी भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हैट्रिक के सपने को ध्वस्त करने की तरफ ये अभी पहला कदम है। आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी की समस्या बनी है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पलायन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याएं बनी है। इन समस्याओं से कांग्रेस ही प्रदेश की जानता को निजात दिला सकती है।

पिक्चर अभी बाकी है : गोदियाल

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दावा किया कि भाजपा के अभी कई वरिष्ठ नेता और विधायक लिस्ट में शामिल हैं। यह शुरूआत है, पिक्चर अभी बाकी है।

 

 

भाजपा का नाम लेते ही भड़के ठुकराल

कांग्रेस में शामिल हुए दो बार के भाजपा विधायक रहे राजकुमार ठुकराल भाजपा का नाम लेते ही भड़क गए। उन्होंने कहा, जिसने पार्टी को मजबूत किया पार्टी ने 2022 में उसी का टिकट काट दिया।उन्होंने कहा, वह भाजपा में रहे तो उन्होंने उसके एजेंडे को लागू किया। अब कांग्रेस में हैं तो उसके एजेंडे को लागू करेंगे। 2022 में उनका टिकट कटने के बावजूद मुख्यमंत्री के बुलावे पर उन्होंने भाजपा का महापौर बनवाया। इसके बाद भी उनकी अनदेखी होती रही। उन्होंने क्षेत्र में जो काम किया है, जनता इसका मूल्यांकन करेगी। टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा, कांग्रेस 2027 के चुनाव में टिकट देगी तो भी ठीक नहीं देगी तो भी ठीक। वह, राज्य आंदोलनकारी हैं। जन्म और कर्म से हिंदू हैं, हिंदू होने के लिए उन्हें भाजपा के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

और पढ़े  हल्द्वानी- चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love