नैनीताल- गुंडा एक्ट के 9 आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

Spread the love

 

 जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने नौ आरोपियों को गुंडा घोषित करते हुए छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर करने का आदेश दिया है। पांच अन्य आरोपियों को उनकी वर्तमान गतिविधियों में सुधार पाए जाने पर राहत दी गई है।

 

जिला बदर किए गए राहुल, संजय आर्य, अनुज राज सिंह, शाहिद, कौशल चिलवाल, सलमान, मोहसिन, शादाब और प्रदीप सागर अमन के खिलाफ जुआ अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी, एनडीपीएस, आईपीसी और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। प्रशासन के अनुसार इनका आपराधिक इतिहास गंभीर है और इनकी गतिविधियां क्षेत्र में भय व असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही थीं। इसी के आधार पर इन्हें छह महीने के लिए नैनीताल की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए हैं।

जांच के दौरान वर्तमान गतिविधियों में सुधार पाए जाने पर प्रशासन ने शनि, संजय बिनवाल, हिमांशु शाही, सूरज कुमार और मो. आबिद के खिलाफ चल रहे गुंडा एक्ट के नोटिस को निरस्त कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली टनल हादसा- 3 मजदूरों का नहीं लगा सुराग, टीएचडीसी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love