E-Shram Card के फायदे : क्या आपको पता है ई-श्रम कार्ड बनवाने पर आपको मिलते हैं ढेरों लाभ, जानें क्या है इनके फायदे ।।

Spread the love

भारत में एक बड़ी संख्या में लोग असंगठित क्षेत्रों से जुड़े हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े इन कामगारों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को लाभ देने के लिए श्रमिक कार्ड की शुरुआत की थी। श्रमिक कार्ड की सहायता से असंगठित क्षेत्रों से जुड़े श्रमिक सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम्स का लाभ उठा सकते हैं। ई श्रमिक कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। ई-श्रम कार्ड को बनवाने के लिए आपको सबसे पहले ई श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर आने के बाद आपको कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होगा। उसके बाद आपका ई श्रम कार्ड आसानी से बन जाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको ई श्रम कार्ड के फायदे के बारे में बताने वाले हैं, जिनका लाभ आपको इस कार्ड के बनने के बाद मिलता है।
ई श्रम कार्ड बनने के बाद देश के मजदूरों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इससे असंगठित क्षेत्रों से जुड़े कामगारों और श्रमिकों का रिकॉर्ड सरकार के डेटाबेस में आ जाता है। ऐसे में काम के लिए उनको प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके अलावा ई-श्रमिकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। ई श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को ये बीमा कवर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत दिया जाता है।
ई श्रम कार्ड की मदद से श्रमिक भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। भारत में बड़े स्तर पर असंगठित क्षेत्रों से जुड़े लोग ई श्रम कार्ड को बनवा रहे हैं।

और पढ़े  2026 विधानसभा चुनाव परिणाम- 6 घंटे की मतगणना पूरी, बंगाल से तमिलनाडु तक बदलाव,बंगाल में BJP दोहरे शतक के करीब, असम में गौरव गोगोई हार लगभग तय 

Spread the love
  • Related Posts

    वियतनाम के राष्ट्रपति लाम पहुंचे भारत,ब्रह्मोस खरीद पर करेंगे बात, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को बिहार के गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि वृक्ष…


    Spread the love

    बंगाल- असदुद्दीन ओवैसी का ममता पर निशाना, बोले- BJP को सत्ता मिलने के फैसले का करना होगा सम्मान

    Spread the love

    Spread the loveऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *