उत्तराखंड: 2025 दशहरा:- दून में दशहरे की तैयारियां शुरू, असम से आए परिधानों से सजेगा रावण

Spread the love

 

 

शहरे के लिए दून में तैयारी शुरू हो चुकी है। कारीगरों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को बनाना भी शुरू कर दिया है। इस बार दून में रावण सूरत की वेशभूषा में सजा दिखेगा। कारीगरों ने रावण के लिए सूरत से वेशभूषा मंगाई है।गणेश उत्सव के बाद अब बाजार में नवरात्र और दशहरे की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसके चलते रावण के पुतले बनाने का काम भी शुरू हो गया है।

पटेलनगर में 25 साल से मुजफ्फरनगर के कारीगर शालू अपने अन्य साथियों के साथ रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं। इस बार भी चार सितंबर से उन्होंने रावण के पुतले बनाने का काम शुरू कर दिया है।

 

शालू ने बताया कि दशहरे से कई दिन पहले ही रावत के पुतले बनाने शुरू कर दिए जाते हैं। इसके लिए इस बार खास सूरत से वेशभूषा मंगाई गई है। वह 25 से लेकर 60 फीट तक के पुतले तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रावण के पुतले तैयार करने में 25 हजार से एक लाख तक की लागत आती है।
 

असम के बांस से तैयार हो रहा रावण

दून में रावण के पुतले को तैयार करने में आसाम के बांस का प्रयोग किया जा रहा है। कारीगर शालू ने बताया कि कई दिन पहले ही आसाम से बांस मंगाया जाता है। इस बार बांस भी 20 प्रतिशत तक महंगा मिला।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love