उत्तराखंड: 2025 दशहरा:- दून में दशहरे की तैयारियां शुरू, असम से आए परिधानों से सजेगा रावण

 

 

दशहरे के लिए दून में तैयारी शुरू हो चुकी है। कारीगरों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को बनाना भी शुरू कर दिया है। इस बार दून में रावण सूरत की वेशभूषा में सजा दिखेगा। कारीगरों ने रावण के लिए सूरत से वेशभूषा मंगाई है।गणेश उत्सव के बाद अब बाजार में नवरात्र और दशहरे की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसके चलते रावण के पुतले बनाने का काम भी शुरू हो गया है।

पटेलनगर में 25 साल से मुजफ्फरनगर के कारीगर शालू अपने अन्य साथियों के साथ रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं। इस बार भी चार सितंबर से उन्होंने रावण के पुतले बनाने का काम शुरू कर दिया है।

 

शालू ने बताया कि दशहरे से कई दिन पहले ही रावत के पुतले बनाने शुरू कर दिए जाते हैं। इसके लिए इस बार खास सूरत से वेशभूषा मंगाई गई है। वह 25 से लेकर 60 फीट तक के पुतले तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रावण के पुतले तैयार करने में 25 हजार से एक लाख तक की लागत आती है।
 

असम के बांस से तैयार हो रहा रावण

दून में रावण के पुतले को तैयार करने में आसाम के बांस का प्रयोग किया जा रहा है। कारीगर शालू ने बताया कि कई दिन पहले ही आसाम से बांस मंगाया जाता है। इस बार बांस भी 20 प्रतिशत तक महंगा मिला।

और पढ़े  देहरादून: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…