हल्द्वानी: नामांकन के दौरान एमबीपीजी कॉलेज में मचा हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प, छात्र को पुलिस ने पीटा

Spread the love

 

ल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ के लिए हुए नामांकन के दौरान तीन बार पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने अराजकता फैलाने वालों को खदेड़ा। कॉलेज के प्रवेश की कोशिश करने वाले छात्र को पुलिस ने दौड़ाकर पीटा। हंगामे के बीच दिन भर कॉलेज में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 63 नामांकन हुए हैं। अध्यक्ष पर एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी और एनएसयूआई कमल बोरा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

महिला पीजी कॉलेज में भी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो नामांकन हुए हैं। बुधवार सुबह दस बजे से एमबीपीजी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भीड़ को देखते हुए कॉलेज के गेट के साथ ही आसपास भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के अलावा सीओ सिटी नितिन लोहनी, इंस्पेक्टर राजेश यादव टीम के साथ जमे रहे। छात्रों को एक जगह इकट्ठा नहीं होने दिया गया। नामांकन के लिए भी प्रत्याशी और केवल दो प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। दोपहर में जब एबीवीपी प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी नामांकन के बाद लौटे तो समर्थकों ने उनके पोस्टर पर दूसरे का पोस्टर चिपका होने पर हंगामा कर दिया।
पुलिस ने तत्काल ही हंगामा करने वालों को दौड़ा लिया। यह मामला निपटा ही था कि अचानक एक युवक भीड़ से बाहर आया और परिसर में जाने का प्रयास करने लगा। युवक के बाहरी होने का पता चलने पर कोतवाल राजेश यादव ने उसे दौड़ा दिया। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा कि कुल 63 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

कोटाबाग डिग्री कॉलेज छात्र संघ में एबीवीपी का कब्जा तय
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग छात्र संघ चुनाव में एक ही नामांकन दाखिल होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सभी पदों पर निर्विरोध जीत तय है। अध्यक्ष दीपक जोशी, विवि प्रतिनिधि विकास जोशी, उपाध्यक्ष सचिन बधानी, छात्रा उपाध्यक्ष सुनीता बिष्ट, सचिव ललित जखवाल, उप सचिव सौरव बुढलाकोटी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने नामांकन किया है। इस दौरान पूर्व नगर प्रमुख चंद्रप्रकाश सनवाल, कमल बोहरा, दीपक बधानी, नगर मंत्री कंचन सोनवाल, जिला सह संयोजक कंचन बिष्ट, रितु नेगी आदि मौजूद थे।

हल्दू्चौड़ डिग्री कॉलेज में भी हुआ नामांकन
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में बुधवार को नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद पर योगेश कुमार, दीपक, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पूनम, ईशा उप्रेती, सचिव पद पर अक्षय कुमार व यशपाल, संयुक्त सचिव सागर कुमार, गौरव बोरा, विवि प्रतिनिधि नितिन बमेटा, प्रतीक दानू ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष संजना पांडे, कोषाध्यक्ष कमल चंद्र पांडे, प्रतिनिधि विज्ञान संकाय से गोपाल भट्ट, वाणिज्य से सुरेश सगार तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर मनीष कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय है।

और पढ़े  हल्द्वानी: Cylinder Shortage- व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर सुशीला तिवारी अस्पताल की कैंटीन हुई बंद, लकड़ी पर बन रहा भोजन

छात्रसंघ…अध्यक्ष पद पर तनिष्क और करन ने किया नामांकन पत्र प्रस्तुत
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 18 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर 18 युवाओं ने नामांकन भरा। अध्यक्ष पद के लिए तनिष्क मेहरा व करन सती, उपाध्यक्ष पद के लिए शशांक भंडारी व दिनेश चंद्र, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए प्राची नेगी व तनिशा जोशी, महासचिव पद के लिए आयुष आर्य, संयुक्त सचिव पद के लिए नितांत व जयवर्धन चंद्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवेश कुमार, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए भावेश विश्वकर्मा व सत्यम सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दीपांशु अधिकारी व करन कुमार, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए वेदांत पांडे, विधि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए यशिता कारगेती, बायोमेडिकल संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अतुल रावत और विवि प्रतिनिधि पद के लिए आशीष कबडवाल ने नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।

एसपी ने जांची व्यवस्थाएं
एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने डीएसबी परिसर का भ्रमण कर चुनाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी चंद्र ने बताया बृहस्पतिवार 12 बजे कला सभागार में पुलिस प्रशासन व प्रत्याशियों के साथ बैठक रखी गई है। 

परिचय पत्र लाना अनिवार्य: प्रो. जोशी
छात्रसंघ के चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी ने कहा सभी विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश के लिए परिचय पत्र लाना होगा। अन्यथा उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएसबी परिसर के प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्रों की जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून- दर्दनाक हादसा: आईटी पार्क क्षेत्र में पेड़ से टकराई बाइक, बिहार और नागालैंड के 2 छात्रों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love