छत्तीसगढ / रायपुर- नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा डंप किया बम सहित नक्सल सामान किया गया बरामद

Spread the love

मतरी पुलिस,नगरी डीआरजी,सीएएफ खल्लारी टीम द्वारा नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा डंप किया बम सहित नक्सल सामान किया गया बरामद

03 नग कुकर बम,02 नग पाईप बम,01 नग टिफिन बम,01 नग वाकी टॉकी सहित दैनिक उपयोगी नक्सली सामान किया गया बरामद

धमतरी पुलिस की बीडीएस टीम द्वारा डंप किये बम को डिफ्यूज कर नक्सलियों के मनसूबे को किया गया नाकाम

पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा धमतरी पुलिस नगरी डीआरजी सहित सीएएफ की टीम को सूचना तंत्र मजबूत कर लगातार नक्सल विरोधी नक्सल सर्चिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 26/04/25 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में जिला धमतरी के नगरी डीआरजी एवं सीएएफ खल्लारी की टीम सर्चिंग आपरेशन पर थाना खल्लारी के चमेन्दा,साल्हेभाट क्षेत्र मेंं रवाना हुई थी।
इसी दौरान प्रात: लगभग 8 बजे चमेंदा /साल्हेभाट के बीच जंगल में माओवादियों द्वारा डंप किया गया- 03 नग कुकर बम, 03 नग अमूल दूध के डिब्बे (बम)02 नग पाइप बम व एक नग टिफिन बम, एक नग वाकी टॉकी और उपचार उपयोगी (दवाईयां), दैनिक उपयोगी बर्तन, राशन व अन्य सामग्री जिसे अलग अलग थैले को एक त्रिपाल झिल्ली व नीले कलर का प्लास्टिक ड्रम मे डाल कर दो अलग-अलग जगह डंप किया गया था।
बीडीएस टीम द्वारा डंप किये बमों को डिफ्यूज किया गया।
चूंकि घटना स्थल खल्लारी क्षेत्र का होने से थाना खल्लारी में अज्ञात प्रतिबंधित माओवादियों के विरुद्ध अपराध क्र.02/25 धारा 04,05,विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 कायम कर विवेचना में लिया गया।

और पढ़े  छत्तीसगढ़- पांच की मौत: ट्रक-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की गई जान

Spread the love
  • Related Posts

    रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


    Spread the love

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love