अयोध्या : प्रतिष्ठा द्वादशी पर पौष पूर्णिमा का बना संयोग.. रामनगरी में छलका उल्लास, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

 

अयोध्या में पौष पूर्णिमा के साथ-साथ सोमवार को रामनगरी में प्रतिष्ठा द्वादशी का भी उल्लास छलकता नजर आया। सुबह से लेकर शाम तक अयोध्या भक्तों से गुलजार रही। सुबह श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई इसके बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

दोपहर होते-होते श्रद्धालुओं का कारवां अंगद टीला परिसर की ओर बढ़ गया। यहां दोपहर तीन बजे से रामकथा प्रवचन व शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। प्रवचन सत्र में रामकथा की रसधार प्रवाहित हुई तो सांस्कृतिक संध्या में भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।

रामलला के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। रामलला के प्रवेश द्वार पर फोटो व सेल्फी लेने की होड़ रही। वहीं प्रतिष्ठा द्वादशी के क्रम में ही राममंदिर में सुबह ही अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया था जिसका पूर्णाहुति देर शाम हवन-यज्ञ के साथ हुई।

और पढ़े  सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…