बड़ा हादसा: ब्रेकिंग- सड़क किनारे खड़े बच्चों पर पलटा गन्ने से भरा ट्रक, 3 बच्चों के मरने की खबर

 

लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर ग्राम टेंगनहा के निकट गन्ने से भरा ट्रक सड़क के किनारे खोखे पर पलट गया। हादसा सोमवार को शाम करीब पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि खोखे के पास ही छह-सात बच्चे खड़े थे, जो सभी ट्रक के नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

जानकारी के मुताबिक गोविंद शुगर मिल ऐरा के गन्ना सेंटर देवीपुर से गन्ना लोडकर ट्रक मिल की तरफ जा रहा था। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर ग्राम टेंगनहा के पास यह ट्रक अचानक पलट गया। सड़क किनारे रखा खोखा ट्रक के नीचे आ गया। पास में खड़े बच्चे भी चपेट में आ गए। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है। तीन बच्चों के मरने की खबर है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।

और पढ़े  बुलंदशहर: बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…