हाथ से हाथ जोड़ना नही बल्कि, तोड़ना है कांग्रेस की सच्चाई : मधु भट्ट

Spread the love

हाथ से हाथ जोड़ना नही बल्कि, तोड़ना है कांग्रेस की सच्चाई : मधु भट्ट

देहरादून 13 फरवरी, भाजपा ने कांग्रेस भवन मे दो गुटों के बीच मारपीट पर चुटकी लेते हुए कहा, हाथ से हाथ जोड़ना नही, हाथ से हाथ तोड़ना ही कांग्रेस पार्टी की सच्चाई है ।

प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ने तंज किया, जनता इनके बंद कमरों में समाज तोड़ने के षड्यंत्र और बाहर एक दूसरे के सिर फोड़ने की राजनीति को बखूबी जानती है तभी लगातार चुनाव दर चुनाव सजा दे रही है ।

मधु भट्ट में आरोप लगाते हुए कहा, राज्य के युवाओं को भड़काने वाली कांग्रेस पार्टी का कड़वा सच इस आपसी मार पिटाई के बाद एक बार फिर जनता के सामने आ गया है । बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जो लोग कल तक युवाओं के विषय पर राजनीति नही करने और शांतिपूर्ण आंदोलन की बात कर रहे थे आज अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से ही दो दो हाथ करते नज़र आये । आज राज्य की जनता ने भी इस विषय पर कांग्रेस नेताओं की असलियत और मंशा देख ली है ।

भाजपा तो पहले से ही कह रही है उनके नेताओं के हाथ तो आपस में ही नहीं जुड़े हैं और लगे हैं भारत जोड़ो यात्रा या हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालने में । उन्होंने कटाक्ष किया, जिस पार्टी का इतिहास देश को दो हिस्सों और समाज को जाति, क्षेत्र और धर्म में तोड़ने का रहा हो । जो राज्य विरोधियों के साथ सत्ता में रहते राज्य निर्माण आंदोलन को तोड़ने में लगे रहे हों, जो कांग्रेस अपनी प्रदेश की टीम तक नही जोड़ पाई हो । उनके युवा नेताओं का सार्वजनिक तौर पर इस तरह आपस में लड़ना स्वाभाविक है क्योंकि वे यही अपने इतिहास और वरिष्ठ नेताओं से सीखते आये हैं । फिलहाल वो सीखें न सीखें, जनता भी पूरी तरह से सीख चुकी है और कांग्रेस पार्टी से अपने दोनों हाथ पहले ही जोड़ चुकी है ।

और पढ़े  देवप्रयाग- शराब का ठेका हटाने के लिए अड़ी महिलाएं, पुलिस ने अनशन स्थल से हटाए टेंट

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *