डोनाल्ड ट्रंप- अब ‘मेक्सिको की खाड़ी’ जानी जाएगी ‘अमेरिका की खाड़ी’ के नाम से,राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश पर किए हस्ताक्षर

Spread the love

 

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। डोनाल्ड ट्रंप इस आदेश पर उस समय हस्ताक्षर किए, जब वे खुद अपने आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन से अमेरिका की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहे थे। ट्रंप दरअसल न्यू ऑर्लियंस में सुपर बाउल में शामिल होने जा रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का एलान कर दिया था और अब आधिकारिक तौर पर उस आदेश पर हस्ताक्षर किए।

ट्रंप ने क्यों बदला खाड़ी का नाम?
गौरतलब है कि मेक्सिको की खाड़ी को बीते 400 वर्षों से इसी नाम से जाना जाता था। हालांकि ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी शहर न्यू मेक्सिको की वजह से इसे मेक्सिको की खाड़ी कहा जाता था। खाड़ी का नाम बदलने का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा था कि खाड़ी का नाम अमेरिका के नाम पर होना चाहिए क्योंकि इस पर अधिकतर नियंत्रण अमेरिका का है। मेक्सिको और क्यूबा का भी इसमें हिस्सा है। अमेरिका के लिए ये खाड़ी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है, जिसमें मछली पालन, बिजली उत्पादन और व्यापार आदि गतिविधइयां प्रमुख हैं। ट्रंप ने कहा था कि मेक्सिको की खाड़ी को अमेरिका की खाड़ी के नाम से जाना जाना चाहिए क्योंकि ये हमारा क्षेत्र है।

मेक्सिको के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं ट्रंप
ट्रंप ने भले ही मेक्सिकी की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर लिया हो, लेकिन दुनिया के दूसरे देश इस आदेश से नहीं बंधे हैं। ट्रंप का ये कदम मेक्सिको के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है। ट्रंप, मेक्सिको पर अमेरिका में ड्रग तस्करी और अवैध अप्रवासन को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुके हैं। ट्रंप ने बीते दिनों मेक्सिको के साथ ही कनाडा पर भी टैरिफ लगाने का आदेश दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर कुछ दिन की रोक लगा दी है।

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

Spread the love
  • Related Posts

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को बेल मिली,, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

    Spread the love

    Spread the loveमोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई है। अदालत ने सुनवाई…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर कहा है कि आज शाम को रिजल्ट…


    Spread the love