रेलवे स्टेशन की छत पर बाबरी ढांचे जैसा बना गुंबद, विरोध पर रेलवे ने हटाया हरे रंगे का एस्बेस्टस शीट

Spread the love

यूपी गोरखपुर स्थित पिपराइच रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन की छत पर हरे रंग का बाबरी ढांचे जैसा गुंबद चर्चा का विषय बन गया है। इसे गुलामी का प्रतीक और एक वर्ग की भावना के विपरीत बताते हुए पिपराइच के पूर्व सभासद सुभाष चंद सिंह ने रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर उसे हटवाने की मांग की है। इसके बाद रेल प्रशासन ने देर शाम हरे रंगे के एस्बेस्टस शीट को हटवाना शुरू करा दिया।

पूर्व सभासद ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, रेल मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के प्रबंधक, पिपराइच स्टेशन मास्टर को भेजे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि गुंबद को हरे रंग का बनाया गया है। जो आपत्तिजनक है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। कभी भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी हो सकती है।

 

उन्होंने कहा कि अगर एक माह के अंदर पिपराइच रेल भवन की छत से बाबरी ढांचे जैसा गुंबद नहीं हटाया गया तो 16 मार्च को पिपराइच रेलवे स्टेशन परिसर व हनुमान मंदिर परिसर में आम जन को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, विरोध को देखते हुए रेल प्रशासन ने हरे रंगे के एस्बेस्टस शीट हटवाने का निर्णय लिया। देर शाम रेलकर्मी हटाने पहुंच गए। इस मामले में रेल प्रशासन का कहना है कि कुछ लोग हरे रंग पर आपत्ति जता रहे थे, जिसके बाद ठेकेदार से रंग बदलने को कहा गया है।


Spread the love
और पढ़े  जस्टिस वर्मा ने दिया पद से इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love