कुत्तों ने 7 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मारा, खून से लथपथ शव देख चीत्कार उठी मां

Spread the love

राजधानी लखनऊ में रहीमाबाद के तरौना गांव में शौच के लिए घर से निकली सात साल की अंशिका को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। घर से 500 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ उसका शव मिला। किसान दिलीप कश्यप की बेटी अंशिका कक्षा एक में पढ़ती थी।

 

मां सोनी ने बताया कि बेटी रविवार शाम लगभग 5:30 बजे अकेले शौच के लिए बाहर गई थी। वहां आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। शरीर को बुरी तरह नोच डाला। आधे घंटे तक अंशिका घर नहीं लौटी तो उसे तलाशने निकली। खेत पर बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। पास ही कुत्तों का झुंड खड़ा था।

 

ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा

बेटी का शव देख सोनी ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते पहले भी लोगों पर हमला कर चुके हैं। अंशिका के परिवार में भाई अंश और बहन राशि हैं। पिता दिलीप शनिवार को ही बच्चों के लिए होली के कपड़े लेने गए थे, लेकिन जब वह घर लौटे तो अंशिका का शव देख बिलख पड़े।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- कबाड़घर बन गए शहर में बने बाल वाटिका केंद्र
  • Related Posts

    भीषण हादसा: उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, 3 यात्रियों की मौत, 31 घायल

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगर डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक में भीड़ गईं। हादसे में तीन यात्रियों की…


    Spread the love

    UP: ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच युद्ध, 500 करोड़ से ज्यादा का माल और 40 लाख का कुल्फी का रुका ऑर्डर

    Spread the love

    Spread the love   ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते शहर से दुबई में होने वाला कारोबार थम गया है। 400 करोड़ से ज्यादा के चमड़ा,…


    Spread the love