वोकेशनल कोर्स- घर बैठे करे निशुल्क ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स, उच्च शिक्षा विभाग की ये नई पहल

Spread the love

 

 

छात्रों को रोजगार के लिए सशक्त बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया है। युवक वोकेशनल कोर्स करके आसानी से रोजगार पा सकते हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं राधेहरि में कौशल विकास केंद्र में संपर्क कर ऑनलाइन निशुल्क कोर्स कर सकते हैं।

उच्च शिक्षा विभाग और इंफोसिस बेंगलूरू के बीच हाल ही में करार हुआ है। इसके तहत नवंबर में बेंगलूरू में काशीपुर समेत प्रदेश के 29 प्राध्यापकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

राधेहरि पीजी कॉलेज से डॉ. अमादुद्दीन अहमद यह प्रशिक्षण प्राप्त करके आए हैं। वह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को आईटी के क्षेत्र में आ रहीं चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के कौशल विकास केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। 

17000 कोर्स सॉफ्टवेयर पर पंजीकृत

इंफोसिस बेंगलूरू वोकेशनल कोर्स ऑनलाइन निशुल्क करा रही है। इसमें मैनेजमेंट कोर्स, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लैंग्वेज, लीडरशिप समेत 17000 कोर्स सॉफ्टवेयर पर पंजीकृत हैं। यहां से छात्रों के अलावा कोई भी युवक घर बैठे कोर्स कर अपना ज्ञान बढ़ा सकता है। डॉ. अमादुद्दीन अहमद ने बताया कि नवंबर में बेंगलूरू में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

इंफोसिस बेंगलूरू और उच्च शिक्षा के बीच करार हुआ है। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस कोर्स को छात्रों के अलावा बाहर के लोग भी घर बैठे निशुल्क कर सकते हैं। इससे डिजिटल और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। – डॉ. सुमिता श्रीवास्तव, प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- जिले के स्कूलों में गहराया मिड-डे मील संकट, उधार के चावल से बन रहा भोजन, कई विद्यालयों में हुआ बंद
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love