दिवाली मैसेज:- मोहित ने आपके लिए कुछ भेजा है…नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक, रुकिए जरा…बस यही गलती निकाल देगी आपका दिवाला

मोहित ने आपके लिए दिवाली पर कुछ भेजा है….नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें। बस यहीं रुकिए…क्लिक मत करिए। ये फिशिंग लिंक हो सकते हैं। यही नहीं कई और भी तरह के दिवाली के संदेशों में इस तरह के लिंक छिपे हुए हैं। साइबर ठगों ने दिवाली के मौके पर लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने का जाल बिछाया हुआ है। इसके बचाव को लेकर एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

दरअसल, साइबर ठग हर मौके को भुनाने की फिराक में रहते हैं। इसी तरह दिवाली पर भी साइबर ठगों ने इस तरह के मैसेज वायरल किए हैं जिनमें फिशिंग लिंक छिपे हुए हैं। इनमें कई तरह के ग्रीटिंग और चमकीले मैसेज होते हैं। इन पर जैसे ही क्लिक किया जाता है तो एक फिशिंग लिंक खुल जाता है।

 

पढ़ने वाला व्यक्ति सोचता है कि इस पर मांगी गई जानकारियां भरनी जरूरी है। इस तरह साइबर ठग खातों में सेंध लगाने को तैयार बैठे हैं। यही नहीं इस तरह के मैसेज आपके फोन में भी सेंध लगा सकते हैं। आपकी व्यक्तिगत जानकारियों को चोरी कर सकते हैं। ऐसे में साइबर पुलिस इसे लेकर खुद तो सतर्क हुई ही है साथ ही साथ लोगों को भी सतर्क करते हुए सोशल मीडिया पर बचाव के लिए एडवायजरी जारी की है। ताकि, लोग दिवाली पर अपना दिवाला न निकलवा बैठें।

 

ऐसे करें बचाव

-किसी भी अनजान व्यक्ति के इस तरह के मैसेज पर क्लिक न करें।

-मैसेज किसी पहचान वाले का भी है तो उसे फोन कर बताएं कि ये फिशिंग लिंक हो सकते हैं।

और पढ़े  बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

-अपने फोन से इस तरह के ग्रीटिंग और लिंक वाले मैसेज भेजने से बचें।

-लिंक वाले व्हाट्सएप मैसेज और फेसबुक के संदेशों पर ध्यान न दें।

-इस दौरान ऑफर वाले मैसेज से भी बचें। इनमें भी इस तरह के लिंक हो सकते हैं।

  • Related Posts

    जालंधर में पकड़ा गया FBI का मोस्ट वांटेड ठग: अब अमेरिका ले जाने की तैयारी

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि वह भारत में पकड़े गए अपने पांचवें ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर’ मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया पर काम…

    डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान के उपराज्यपाल: जताया PM मोदी और गृहमंत्री शाह का आभार, प्राथमिकताओं का खुलासा

    प्रदेश के पूर्व ऊपर मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के सियासी सफर में शनिवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। उन्हें राष्ट्रपति ने अंडमान निकोबार का उप राज्यपाल नियुक्त किया है।…