Diwali 2022- इस साल छोटी और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी जाने पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali 2022- इस साल छोटी और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी जाने पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल दीपावली पर विशेष संयोग है, जब नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी। वैसे तो दीपोत्सव का ये पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है, उसके बाद छोटी दिवाली और फिर अगले दिन बड़ी दिवाली मनाई जाती है। लेकिन इस बार तीनों ही त्योहारों की तारीखों को लेकर कन्फ्यूजन है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार धनतेरस के अलगे ही दिन बड़ी दिवाली पड़ रही है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को। यानी साल 2022 में छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली पर्व एक साथ मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस के अगले ही दिन ही बड़ी दिवाली क्यों पड़ रही है? आइए जानते हैं…

धनतेरस 2022
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।

छोटी दिवाली 2022
इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जा रही है, जिसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

और पढ़े  रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें ...

दिवाली 2022
फिर 24 अक्टूबर को ही शाम 05 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा, बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

नरक चतुर्दशी 2022 शुभ मुहूर्त

अभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक
अवधि – 01 घंटा 23 मिनट

  • Related Posts

    9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा

    दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में हुआ कॉकपिट हमला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ओमान के…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…