मंडल रेल प्रबंधक का अयोध्या नगर में आगमन,कमिश्नर अयोध्या से भेंट कर विभिन्न बिन्दुओं पर हुई वार्ता

Spread the love

मंडल रेल प्रबंधक का अयोध्या नगर में आगमन,कमिश्नर अयोध्या से भेंट कर विभिन्न बिन्दुओं पर हुई वार्ता

लखनऊ मंडल

आज दिनांक 05 दिसम्बर 2023 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ , डॉ. मनीष थपल्याल का मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या नगर में आगमन हुआ I जैसा कि विदित है कि भावी समय में अयोध्या नगर में अपार संख्या में आने जाने वाले रेलयात्रियों की सुगम एवं आनंदमयी यात्रा को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रशासन द्वारा अनेक प्रकार के प्रयास किये जा रहे है एवं अपने आज के इस कार्यक्रम के तहत मंडल रेल प्रबंधक ने इसी विषय में एक और सार्थक कदम उठाते हुए कमिश्नर अयोध्या, श्री गौरव दयाल से भेंट की I इस भेंट वार्ता में दोनों अधिकारियों द्वारा अयोध्या में आवागमन करने वाले रेलयात्रियों की सुविधा हेतु रेल एवं राज्य प्रशासन के आपसी सहयोग एवं सामंजस्य द्वारा भावी नीतियों के निर्माण एवं प्रबंधन की दिशा में गहनतापूर्वक मंथन करते हुए इस विषय में अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे यात्रियों के आगमन,उनका ठहराव, यात्री सुविधा ,स्वच्छता, खानपान व्यवस्था ,शुद्ध पेयजल,यातायात प्रबंधन, यात्रियों के अनुकूल वातावरण स्थापित करना जैसे अनेक बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी I मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस सम्बन्ध में कमिश्नर अयोध्या को रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं की विधिवत जानकारी प्रदान की गयी जिसके अनुक्रम में कमिश्नर अयोध्या द्वारा भी मंडल रेल प्रबंधक को इस विषय में राज्य प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया I इस भेंट वार्ता मेंअयोध्या प्रशासन के अधिकारियों में जिलाधिकारी अयोध्या ,श्री नितीश कुमार एस. एस. पी. अयोध्या, श्री आर. के. नैय्यर एवं रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक,अयोध्या, श्री सचिन वर्मा , मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक,IRCTC, श्री अजित सिन्हा ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमती रेखा शर्मा , वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता, श्री राहुल कुमार, सहित राज्य सरकार के अन्य अधिकारीगण सम्मिलित हुए I

और पढ़े  अयोध्या- आचारी मंदिर में भगवान का अभिषेक करती हैं सूर्य की किरणें

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *