उत्तरकाशी: अधजले शवों के टुकड़ों को नोच खा रहे लावारिस कुत्ते, मोक्ष केदार घाट पर विचलित कर देने वाला दृश्य

Spread the love

त्तरकाशी जनपद मुख्यालय के मुख्य मोक्ष केदार घाट पर लावारिस कुत्ते भागीरथी नदी किनारे अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे हैं। गंगा विचार मंच से जुड़े लोगों का कहना है कि लोग अंतिम संस्कार के बाद बचे शव के टुकड़ों की सही ढंग से सफाई नहीं कर रहे हैं। जिससे कुत्तों के मुंह पर इंसानी मांस लगने से वह आम लोगों को काट रहे हैं।

 

इस संबंध में प्रशासन और स्थानीय लोगों को मिलकर कदम उठाना होगा। गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस प्रकार की स्थिति कोविड काल के समय भी केदारघाट में देखने को मिली थी। उस समय समझ सकते थे कि अंतिम संस्कार कई बंदिशों के बीच हो रहे थे लेकिन आजकल सामान्य दिनों में भी केदारघाट पर वही दृश्य देखने को मिल रहे हैं। आए दिन लावारिस कुत्तों का झुंड केदारघाट पर पहुंचता है। वहां पर वह अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे हैं।

 

कुत्तों के मुंह पर इंसानी मांस का स्वाद लगने से वह सड़क पर चल रहे लोगों को भी काट रहे हैं। बीते दिनों भी कुत्तों ने 18 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। प्रशासन सहित पालिका को इन कुत्तों को पकड़ने और मोक्ष घाट पर अंतिम संस्कार के बाद सफाई को लेकर एक अभियान चलाना चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  Road Accident: सल्ट क्षेत्र में सड़क पर पलटी कार दो महिलाएं घायल, हायर सेंटर रेफर
  • Related Posts

    मोटाहल्दू: परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस,लापता हुई बालिका पूरी तरह सुरक्षित।

    Spread the love

    Spread the love एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का ‘सुपर क्विक’ एक्शन- मात्र 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर…


    Spread the love

    देहरादून: सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाने के मामले में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण बरी, जानें..

    Spread the love

    Spread the love   न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ईशांक राजपूत की कोर्ट ने सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर लगाने के आरोप से पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण को बरी कर…


    Spread the love