अयोध्या: चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धियां

Spread the love

जिला पंचायत अयोध्या के चार वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने विकास की उपलब्धियां गिनाई है।उन्होंने बताया कि इन वर्षों में अयोध्या जनपद के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए आधारभूत संरचनाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण की दिशा में सार्थक प्रयास किए गए हैं।उन्होंने कहा कि महोली, सरायरासी, नारायणपुर और नरौली गांवों में चार भव्य अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। इन सरोवरों की परिधि को हरियाली से आच्छादित करने हेतु फलदार, छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण कराया गया है, जो आने वाले वर्षों में पर्यावरणीय संतुलन की मिसाल बनेंगे।उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विगत चार वर्षों में 38 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, जिससे ग्रामीण अंचलों को मुख्य सड़कों से जोड़ा गया। 103 किलोमीटर सड़कों के लेपन कार्य द्वारा गड्ढा मुक्त सड़कों का निर्माण किया गया, जिससे आवागमन सुगम हुआ। जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने हेतु 45 किलोमीटर नाले का निर्माण, जिसकी अनुमानित लागत 38.65 करोड़ रुपए रही। 2.45 करोड़ रुपए की लागत से 6297 सोलर स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से ग्राम्यांचलों की रातें अब जगमग हो उठी हैं। साथ ही 300 मंदिरों में प्रकाश व्यवस्था कर उन्हें दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। जिला पंचायत कार्यालय में सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किया गया है, जो ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा जन सहभागिता, दूरदर्शिता और पारदर्शिता के समन्वय से संभव हो सकी है।इस मौके पर सभापित धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, दिवाकर सिंह सहित जिला पंचायत के अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।

और पढ़े  भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार,2 महिलाओं की मौत,35 लोग घायल

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love