जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने किया राजकीय इंटर कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम का जायजा।

जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने किया राजकीय इंटर कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम का जायजा।

लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने को लेकर अयोध्या जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने आज राजकीय इंटर कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम के साथ-साथ 4 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने मतगणना को माननीय आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने और सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर की जा रही विभिन्न तैयारियों से सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।30 मई को मतगणना क्रमिक के ट्रेनिंग का शेड्यूल है। प्रथम ट्रेनिंग होगी. और सेकंड ट्रेनिंग 3 जून को की जाएगी। हर विधानसभा में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टर बैलट काउंटिंग की संख्या के आधार पर पांच टेबल्स लगाए गए।उन्होंने कहा मतगणना कार्मिकों, विभिन्न प्रत्याशियों व उनके एजेण्टों और मीडिया के लिए उपयुक्त स्थल पर वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित करने व उनके मतगणना स्थल तक आने के प्रवेश द्वार निर्धारित करने के लिए एसपी सिटी को निर्देशित किया। उन्होंने नियमानुसार उपयुक्त स्थल पर मतगणना कार्मिकों एवं एजेण्टों के मोबाइल को रखने के लिए भी व्यवस्था करने के निर्देश दिये।वही गर्मी के दृष्टिगत छाये, पेयजल की व्यवस्था के साथ ही उपयुक्त स्थल पर टायलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये साथ टायलेट व परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित रखने हेतु पर्याप्त सफाई कार्मिक लगाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार बैरीकेटिंग करने के भी निर्देश दिये।

और पढ़े  UP MLC Chunav-: विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, लखनऊ में सपा उम्मीदवार ने डाला वोट

Byte- नितीश कुमार,जिला निर्वाचन अधिकारी

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…