बैसाखी पर्व:- हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

 

 

धर्मनगरी हरिद्वार में आज बैसाखी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

पुलिस द्वारा बैशाखी स्नान पर्व के लिए यातायात प्लान जारी किया गया है। शहर में शनिवार की रात 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। स्नान संपन्न होने तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रूट और पार्किंग स्थल तय करते हुए प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

 

वहीं, बैसाखी के चलते मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टर में क्षेत्र को बांटा गया है। पूरे मेला क्षेत्र को 04 सुपर जोन, 13 जोन एंव 40 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कन्ट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मेले क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

संदिग्ध गतिविधि टटोलने के लिए सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद किए गए हैं। बीडीएस एवं डॉग स्क्वॉड निरंतर मेला क्षेत्र में सक्रिय रहकर मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।

 

बैसाखी हर्ष के साथ भाईचारे का भी पर्व: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। यह लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख व समृद्धि लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

और पढ़े  कोटद्वार: मथगांव के पास हादसा, अचानक स्टीयरिंग लॉक होने से खाई में गिरी कार, चार लोग थे सवार
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…