2025 बैसाखी पर्व: राज्यपाल गुरमीत सिंह पत्नी संग डोईवाला गुरुद्वारा पहुंचे, टेका मत्था की सुख-समृद्धि की कामना

 

 

बैसाखी पर्व पर रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पत्नी के साथ डोईवाला गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई दी।

राज्यपाल के पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रधान गुरदीप सिंह ने उनका स्वागत किया। रागी जत्था ने शबद कीर्तन से गुरु महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्रजीत बिंद्रा, एसपी सिंह, करण वोरा, तजेंद्र सिंह, ईश्वर अग्रवाल, नरेंद्र सिंह नेगी, मनोज नौटियाल, इंद्रजीत सिंह आदि थे।

और पढ़े  बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…