हल्द्वानी- शहरी मंत्री कैड़ा की गलियों का रातों-रात हो गया विकास, मंत्रिमंडल में शामिल होते ही 48 घंटे में चकाचक हुई सड़कें

Spread the love

 

ल्द्वानी में शहरी विकास विभाग के अधीन यूयूएसडीए के अफसरों की जरा कार्यशैली देखिए। पिछले कई महीनों से गलियों की सड़कें लावारिस पड़ी थीं, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। आए दिन स्थानीय लोग परेशान रहते थे लेकिन सिस्टम इन सड़कों को बनाने के लिए तैयार नहीं था। चार दिन पहले जैसे ही भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा कैबिनेट मंत्री बने वैसे ही सिस्टम सक्रिय हो गया और रातोंरात मंत्री के घर के आसपास की बदहाल सड़कें चकाचक हो गईं।

 

शहर में पेयजल और सीवर लाइन के अलावा गैस लाइन डालने के लिए जगह-जगह सड़कें खोदी गई हैं। लंबे समय से बदहाल पड़ीं सड़कों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर 20 मार्च को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जज फार्म में सड़क निर्माण के काम में एकाएक तेजी आ गई।

48 घंटे के भीतर अधिकारियों ने वार्ड- 52 के ई-ब्लॉक में डेढ़ से दो किमी के दायरे में पिछले कई माह से उखड़ों सड़कों पर डामर करा दिया। यह सड़कें पांच महीने से भी अधिक समय से बनने का इंतजार कर रही थीं। इसी क्षेत्र में 50 से 100 मीटर की दूरी वाली सड़कों पर काम होना शेष है। इनकी खोदाई पेयजल लाइनों के लिए की गई थी।

मेरे घर का रास्ता सही कराया जा रहा है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मेरे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि मेरे घर का रास्ता बाद में सही होना चाहिए, पहले सार्वजनिक सड़कें सही होनी चाहिए जो जनता से जुड़ी हैं। मेरा प्रयास यही रहेगा कि नगर निकायों के सभी सड़कों को जल्द सही कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जाएगा। – राम सिंह कैड़ा, शहरी विकास मंत्री

और पढ़े  देहरादून : पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को स्वरोजगार की बूस्टर डोज, 10 प्रतिशत कोटा आरक्षित, सब्सिडी भी मिलेगी

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    देहरादून- STF की कार्रवाई, निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून एसटीएफ की साइबर क्राइम यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले महाराष्ट्र के तीन आरोपियों को एसटीएफ…


    Spread the love