डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों को किया सम्मानित, बोले- चोटी खींचने वालों को लगेगा महापाप,देखें विडियो..

Spread the love

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर 100 बटुकों का सम्मान किया। बटुकों पर पुष्पवर्षा की। तिलक लगातर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चोटी खींचने वालों को पाप लगेगा। शंकराचार्य विवाद के बीच ब्रजेश पाठक का यह सम्मान डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

बताते चलें कि प्रयागराज के माघ मेले से शुरू हुआ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस मामले में कई बार बोल चुके हैं। सीएम ने बिना नाम लिए संकेतों में कालनेमि तक की बात कह दी थी। बजट सत्र के दौरान उन्होंने एक और प्रमुख बात बोली, जिसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। कहा कि कोई भी खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता।

सीएम योगी के इस बयान को लेकर विपक्ष विशेषकर सपा सरकार को घेर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों से सर्टिफिकेट मांगने वालों से यदि सर्टिफिकेट मांग लिया जाए तो वह कौन सा सर्टिफिकेट देंगे? शकंराचार्य को लेकर प्रदेश की राजनीति में गहमागहमी चल रही है। इसी बीच ब्रजेश पाठक ने बटुकों को सम्मानित किया। राजनीतिक पंडित इसे डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देख रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली एम्स में विराम लेगी 13 साल पहले शुरू हरीश की पीड़ा, डॉक्टरों की टीम पूरी करेगी ये प्रक्रिया
  • Related Posts

    Special Train: पुलिस की एसआई परीक्षा के लिए आज और कल चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, देखें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) परीक्षा के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह संचालन 14 और 15 मार्च को…


    Spread the love

    गाजियाबाद-मेरठ समेत यूपी के 5 जिलों का निर्यात चौपट, इन जिलों पर पड़ रहा सर्वाधिक दबाव

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब उत्तर प्रदेश के निर्यात कारोबार पर भी दिखने लगा है। खासकर प्रोसेस्ड मीट और चर्म उत्पादों से जुड़े जिलों के…


    Spread the love