देवरिया: 13 साधन सहकारी समिति पर चुने गए अध्यक्ष

Spread the love

देवरिया: 13 साधन सहकारी समिति पर चुने गए अध्यक्ष

विकास खण्ड भटनी क्षेत्र की 13 समितियों में मोतीपुर साधन सहकारी समिति पर मतदान हुआ। सभापति पद के लिए सर्वजीत यादव व अशोक यादव मैदान में थे। सर्वजीत 6 मत प्राप्त कर सभापति चुने गए। साधन सहकारी समिति ग्राम नोनापार में बजरंगबली तिवारी, साहोपार साधन सहकारी समिति में साहोपार ग्राम सभा की इंदू देवी निर्विरोध सभापति सिसवां की मीना देवी पत्नी मनोज यादव उपसभापति, हतवां नकहनी में दिनेश यादव, नूनखार में तजमुल अंसारी, परसिया के अघैला में गंगा सिंह कुशवाहा, जिगनी में दिग्विजय यादव, घांटी बृजेश शर्मा, जिरासो अर्जुन शाही, सल्लहपुर राधिका देवी खोरीबारी में रमाशंकर राय, बलुआअफगान रीता मिश्रा, भरहेचौरा से चंदन सिंह निर्विरोध सभापति चुने गये। इसमें रमाशंकर राय व अर्जुन शाही ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। साधन सहकारी समिति ग्राम नोनापार अध्यक्ष बजरंगबली तिवारी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद गांव के युवाओं ने मिष्ठान वितरण किया, इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पहुंचकर बजरंगबली तिवारी को अंगवस्त्र भेंट कर एवं माला पहनाकर उन्हें बधाई दी एवं निर्विरोध निर्वाचन पर कहा कि ग्राम नोनापार में संपन्न हुए साधन सहकारी समिति के चुनाव में अध्यक्ष समेत समस्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन गांव की एकता को दर्शाता है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं संचालकों को बधाई दी।
बजरंगबली तिवारी को साधन सहकारी समिति नोनापार का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भटनी मंडल हितेंद्र कुमार तिवारी, सत्येंद्र तिवारी उर्फ टिंकू, सचिन तिवारी उर्फ सिद्धू, निशू तिवारी, भोलू तिवारी, शिवम तिवारी, शुभम तिवारी, रमेश तिवारी, राम कुबेर तिवारी, देवेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, सोसायटी सचिव प्रदीप गुप्ता समेत ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी।

और पढ़े  बदला मौसम: उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, अगले हफ्ते तक आंधी-पानी-ओलावृष्टि के आसार भी

Spread the love
  • Related Posts

    IRGC के खुफिया प्रमुख प्रमुख माजिद खादेमी की मौत, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि

    Spread the love

    Spread the love     ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को पुष्टि करते हुए बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की…


    Spread the love

    बांग्लादेश- मंगल शोभायात्रा पर रोक की मांग, बोले- धार्मिक भावनाओं को पहुंचेगी ठेस

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के पहेला बैशाख (बंगाली नववर्ष) उत्सव की प्रसिद्ध और यूनेस्को मान्यता प्राप्त परंपरा ‘मंगल शोभायात्रा’ इस साल विवादों में घिर गई है। बांग्लादेश मीडिया (बीडी न्यूज 24)…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *