दर्दनाक सड़क दुर्घटना: रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को रौंदा, 5 लोंगो की मौत, 4 घायल

दर्दनाक सड़क दुर्घटना: रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को रौंदा, 5 लोंगो की मौत, 4 घायल

चौराह क्रॉस करते समय रोडवेज बस ने ई रिक्शा को रोंद दिया। ई रिक्शा में बाप-बेटी समेत पांच सवारियों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित कोटा कपूरा चौराहा पर खतौली डिपो की रोडवेज बस ने चौराहा क्रॉस कर रहे ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा में बैठी सवारी बुरी तरह से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा में लगभग नौ सवारी बैठी हुईं थीं।

हादसे में बाप-बेटी समेत पांच की मौत हो गई। जिनमें 45 वर्षीय पप्पू पुत्र शंकर और उनकी 8 वर्षीय बेटी वंदना निवासी नगला के कांच हसायन, 72 वर्षीय रसीद पुत्र अल्लानूर निवासी खोंडा भड़ाका सादाबाद की मौत हो गई। एक 32 वर्षीय और 65 वर्षीय वृद्ध की भी मौत हुई है, जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। चार अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना के बाद जिला अधिकारी अर्चना वर्मा और एसपी देवेश पांडे जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों व मृतकों के बारे में जानकारी ली। घटना के तुरंत बाद डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से हुई दुर्घटना में दो की मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। बाद में तीन अन्य की और मौत हो गई।

और पढ़े  संयुक्त राष्ट्र: यूएस-क्यूबा के बीच तीखी बहस, राजदूत वॉल्ट्ज बोले- यह हवाना नहीं, अमेरिका है, लगाए गंभीर आरोप
  • Related Posts

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…

    तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी

    बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने उन्हें कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की…