हरिद्वार: सिडकुल में श्रमिकों का प्रर्दशन, पुलिस ने हिरासत में लिए, सेलाकुई में भी दिखा आक्रोश, पुलिस बल तैनात

सिडकुल औद्योगिक में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति देखी गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सड़क पर प्रदर्शन कर रहे 50 से ज्यादा श्रमिकों को हिरासत में ले लिया। बाद में मामला शांत होने पर मुचलका भरकर सभी को छोड़ दिया गया। व्यवस्था बनाने के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के श्रमिक पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, कुछ कंपनियों के प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सहमति बनने के बाद, मांगें पूरी होने पर कई श्रमिक काम पर लौट आए हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों के श्रमिक अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका प्रदर्शन लगातार जारी है, जिसके चलते औद्योगिक क्षेत्र में अशांति का माहौल बना हुआ था।

इस पूरे घटनाक्रम पर सहायक श्रम अधिकारी प्रशांत कुमार ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि प्रशासन श्रमिकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है और उनकी हर जायज परेशानी को सुना जा रहा है। अधिकांश श्रमिक वापस अपने काम पर लौट चुके हैं, जो श्रमिक अभी भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें कुछ तत्वों की ओर से गुमराह किया जा रहा है।

और पढ़े  नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…