देहरादून- उर्मिला के फेसबुक से देहरादून एसएसपी के नाम जारी हुआ हस्त लिखित पत्र, की सुरक्षा की मांग

 

 

बीते कुछ दिनों से लापता बताई जा रहीं पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए देहरादून के एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शुक्रवार रात उर्मिला के फेसबुक एकाउंट से एसएसपी देहरादून के नाम एक हस्त लिखित पत्र जारी हुआ। उसमें लिखा है कि मेरे पति सुरेश राठौर की और मेरी कुछ रिकॉर्डिंग में राठौर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित कुछ खुलासे किए हैं, जिनमें कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

 

जब से इसका खुलासा किया गया है तब से मेरी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस भी मेरे ऊपर एसआईटी बिठाकर निराधार मुझे परेशान कर रही है, जबकि मैं पुलिस का पूरा सहयोग करने को तैयार हूं। इसलिए मुझे पुलिस प्रशासन से अपने लिए सुरक्षा चाहिए और जो अपराधी हैं उनकी उच्च स्तर पर जांच हो। उन्होंने लिखा अगर मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार उत्तराखंड पुलिस, सुरेश राठौर और जिन नेताओं के नाम ऑडियो में सामने आए हैं वो होंगे।

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…