डबल अटैक: दमघोंटू हवा से घुट रहे दिल्ली वाले…घने कोहरे और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, जानें अपडेट..

Spread the love

 

ए साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह आठ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 371 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 371 रिकॉर्ड किया गया, जो बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में आता है।

 

राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने चिंताजनक प्रदूषण स्तर दर्ज किए। आनंद विहार का AQI 418 रहा, जबकि वजीरपुर में 414, रोहिणी में 413, अशोक विहार में 392, सिरी फोर्ट में 384, आरके पुरम में 381, चांदनी चौक में 377 और आईटीओ में 371 दर्ज किया गया। घने कोहरे और बिगड़ी हुई वायु गुणवत्ता के बावजूद इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां जारी रहीं, जहां सुरक्षा कर्मी और प्रतिभागी भव्य परेड की रिहर्सल करते दिखाई दिए।

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो जनवरी तक ऐसे हालात रह सकते हैं। पश्चिम राजस्थान में तीन जनवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना है।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 14°C से 16°C और 9°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर (2°C से 4°C) और अधिकतम तापमान दिल्ली में काफी हद तक सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।


Spread the love
और पढ़े  हेल्थ ऑफ द नेशन' रिपोर्ट में खुलासा- दिल्ली-एनसीआर में 81 प्रतिशत लोग मोटापे के शिकार
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love