Delhi- अदालत में अंडरवियर पहनकर वर्चुअली पेश हुआ शख्स, शराब पी..सिगरेट का कश लगाया, गिरफ्तार

Spread the love

 

पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही अदालती कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह धूम्रपान और शराब पीते हुए अंडरवियर में अदालत में पेश हुआ था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी निवासी मोहम्मद इमरान (32) एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ दिल्ली भर में लूट, झपटमारी और अन्य अपराधों के 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। तीस हजारी कोर्ट स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंशुल सिंघल की अदालत के रिकॉर्ड कीपर की शिकायत पर 22 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।

उत्तर जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि आरोपी पर आरोप है कि 16 और 17 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति अकीब अखलाक नाम से अदालत की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुआ। वह धूम्रपान व शराब पीते हुए अंडरवियर में दिखाई दिया। बार-बार जाने के निर्देश देने के बावजूद, वह कथित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद रहा, जिससे अदालती कार्यवाही में बाधा उत्पन्न हुई। संदिग्ध ने कई फर्जी ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया था और बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। टीम ने आरोपी को पुराने मुस्तफाबाद के चमन पार्क में ढूंढ निकाला और उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।
जिज्ञासावश कार्यवाही में शामिल हुआ आरोपी
पूछताछ के दौरान इमरान ने स्वीकार किया कि उसे वेबएक्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म के बारे में एक परिचित से पता चला। वह जिज्ञासावश अदालती कार्यवाही में शामिल हुआ। उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने वर्चुअल सुनवाई के दौरान अंडरवियर में सुनवाई में भाग लिया, सिगरेट पी और शराब का सेवन किया।

Spread the love
और पढ़े  मुख्यमंत्री का दौरा- यमुना बाजार और वासुदेव घाटों का एलजी-सीएम ने लिया जायजा, मानसून से पहले तैयारी पूरी करने का आदेश
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love