दिल्ली- बारिश से जलभराव: कई इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद हुआ जलभराव, सड़कों पर लगा भारी जाम

दिल्ली- बारिश से जलभराव: कई इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद हुआ जलभराव, सड़कों पर लगा भारी जाम

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें पानी से लबालब हो गई। जलभराव के कारण कई इलाकों में जाम लग गया। जिससे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश होने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश के साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज बारिश होने के संकेत दिए हैं। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। उधर, राजाधानी में आज हुई भारी बारिश के बाद मिंटो रोड पर अंडरपास में पानी भर गया, जिसके बाद एक ऑटो पूरी तरह डूबा नजर आया।

उधर, गाजियाबाद में सुबह करीब छह बजे से हो रही बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया है। इस वजह से करहेड़ा रोटरी से यूपी गेट की तरफ जाने वाले एलिवेटेड रोड पर वाहनों की लंबी कतार से जाम लग गया। इंदिरापुरम सीआईएसएफ-कनावनी रोड़ से लेकर ऊपर एलिवेटेड रोड तक जाम से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- संयुक्त राष्ट्र ने पीएम मोदी के यूएनएससी सुधार के आह्वान का किया समर्थन, क्या कहा?
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…