दिल्ली -फिल्म अभिनेता एवं गायक कमाल मलिक के हिंदी वीडियो सूफियाना सान्ग “खवाबों में मिले” का पोस्टर हुआ लांच

Spread the love

जेड ए फिल्म्स इंटरनेशनल एन्ड कमाल मलिक प्रोडक्शन द्वारा निर्मित एक बेहतरीन हिंदी वीडियो सूफियाना सान्ग “ख्वाबों में मिले” का फ़स्ट लुक और पोस्टर रिलीज का कार्यक्रम प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित किया गया जिसमे एलबम के गायक जानेमाने फिल्म, टीवी अभिनेता एवं गायक कमाल मलिक, जेड ए फिल्म्स इंटरनेशनल के ओनर जुल्फुकार टाईगर और एलबम “खवाबों में मिले” की टीम के राज सराफ, वीपी नरूला, प्रकाश चौधरी, रोहित कुमार, अरमान मालिक, हिना खान, ममता सैनी, जावेद हामिद मौजूद रहे। प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में सिंगर कमाल मलिक ने हिंदी वीडियो सान्ग “खवाबों में मिले के बारे में पत्रकारों को बताया कि “खवाबों में मिले” सूफियाना अंदाज़ का एक सान्ग जो बहुत ही अच्छा बना है जो संगीत प्रेमियों को बहुत पसंद आएगा। कमाल मलिक का कहना है कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक रहा है इस लिए अभिनय के साथ साथ सिंगिंग में भी सक्रीय है। इससे पहले भी कमाल एक एलबम रिलीज़ हो चुका है। जेड ए फिल्म्स इंटरनेशनल के ओनर जुल्फुकार टाईगर ने इस सान्ग के बारे में बताया की इसके वीडियो को उत्तराखंड के ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों, झरनो और नदियों के किनारे फिल्माया गया है जो दर्शको को खूब लुभाएगा। हमे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरी यकीन है सूफियाना अंदाज़ में गाया यह हिंदी वीडियो सान्ग ‘ख्वाबों में मिले’उम्मीद है दर्शको को लोग बहुत पसंद करेगे और पहले की तरह ही इस गाने को भी भरपूर प्यार-सम्मान मिलेगा।


Spread the love
और पढ़े  Eid Alert: ईद पर मिश्रित इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी,नहीं सजेगी जामा मस्जिद
  • Related Posts

    भारतीय जहाज- पाइन गैस और जग वसंत ने होर्मुज किया पार, भारतीय टैंकरों की आवाजाही शुरू, जानिए अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दो भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर…


    Spread the love

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *