Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम झमाझम बारिश, दिन में हुआ अंधेरा

Spread the love

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम झमाझम बारिश, दिन में हुआ अंधेरा

सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को भी एक बार फिर मौसम का मिजाज शाम होते-होते बदल गया। सुबह के समय आसमान साफ रहा लेकिन दोपहर के बाद अचानक बादल छाए। शाम तक कई इलाकों में तेज हवा चलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जता दी थी।

इससे पहले बुधवार सुबह तेज धूप खिलने के बाद शाम होते ही मौसम ने करवट ली थी। जिससे दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार शाम को भी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह दौर 30 मार्च के अलावा 31 मार्च को भी जारी रह सकता है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि व 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना भी जताई है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। चार अप्रैल के बाद से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ स्थानों नरेला, बवाना, प्रीत विहार, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीयनगर, कालकाजी, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश होगी।


Spread the love
और पढ़े  सीमा सुरक्षा मजबूत करने 53 नई बटालियन बनेंगी, 55 हजार जवान होंगे शामिल, गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में तनाव पर डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सभी एयरलाइंस को खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन…


    Spread the love

    Euthanasia: सम्मानजनक मौत के लिए हरीश संग डॉक्टर लड़ रहे जिंदगी से जंग, अब ऐसी है स्थिति

    Spread the love

    Spread the loveएम्स के एक शांत वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच ठहरी एक लंबी प्रतीक्षा चल रही है। हरीश राणा अब शब्दों से परे एक ऐसी अवस्था में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *