Delhi NCR मौसम- दिल्ली-एनसीआर में बारिश से ठंड बढ़ी, आज के लिए आईएमडी का यलो अलर्ट

Spread the love

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  द्वारा पहले ही दिल्ली के मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई थी, और 27 जनवरी के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया था। मंगलवार की सुबह कोहरे और धुंध के साथ हुई, जिसके बाद तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को फिर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ शुरू हो गई है। बारिश का यह दौर दिन भर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद एक बार फिर बारिश और आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बारिश के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय दृश्यता भी काफी कम रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बर्फीली हवाओं के चलने से लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड़ा है। यह स्थिति आने वाले दिनों में भी जारी रहने की उम्मीद है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

उधर, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया है, जो ‘ खराब’ श्रेणी में आता है। इससे पहले राजधानी में शुक्रवार मौसम में हुए बदलाव के साथ हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने के चलते लोगों को प्रदूषित फिजा से राहत मिली थी। हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई थी। शनिवार को 192 तो रविवार को 152 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली के अलीपुर में 362, आनंद विहार में 362, अशोक विहार में 348, आया नगर में 230, बवाना में 309, बुराड़ी में 309, और चांदनी चौक इलाके में 319 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

और पढ़े  दिल्ली में CM रेखा का पहला बजट- पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान

डीटीयू इलाके में 313, द्वारका सेक्टर-8 में 312, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 188, आईटीओ में 312, जहांगीरपुरी में 367, लोधी रोड में 184, मुंडका में 314, नजफगढ़ में 223, नरेला में 286, पंजाबी बाग में 337, आरकेपुरम में 317, रोहिणी में 359, सोनिया विहार में 332, विवेक विहार में 356, और वजीरपुर में 363 एक्यूआई दर्ज किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    मन की बात- हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा, मन की बात में बोले PM मोदी- अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह…


    Spread the love

    हाफ मैराथन: आज दिल्ली में हाफ मैराथन, राजधानी में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, पुलिस ने जारी की एडवायजरी

    Spread the love

    Spread the loveनई दिल्ली स्थिति नेशनल स्टेडियम में रविवार यानी 29 मार्च को सुबह 5 बजे से एक संस्थान की ओर से हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस की…


    Spread the love