दिल्ली: 700 से ज्यादा साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1000 करोड़ की ठगी का खुलासा, इतने घंटे तक पुलिस ने चलाया ऑपरेशन

Spread the love

 

देशभर में बीते कुछ समय से साइबर ठगी के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साइबर ठगों ने आम लोगों की मेहनत की कमाई के न जाने कितने अरबों रुपयों को धोखे से हड़प लिया है। अब साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन साइबर हॉक (CYHAWK) चलाया है। इस ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 700 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ लिया है। आइए जानते हैं दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से।

 

48 घंटे तक लगातार चला ऑपरेशन
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हॉक (CYHAWK) चलाकर 700 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन में स्पेशल सेल की IFSO यूनिट, क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और दिल्ली के 15 जिलों की पुलिस शामिल रही है। दिल्ली पुलिस का ये ऑपरेशन करीब 48 घंटे यानी दो दिनों तक लगातार चला है।

 

1000 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल का खुलासा
दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन साइबर हॉक (CYHAWK) साइबर अपराधियों के लिए काल बनकर सामने आया है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने अब तक 700 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी एक बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस की जांच में करीब 1,000 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल का भी खुलासा हुआ है। इन नेटवर्क्स के जरिए साइबर अपराधियों द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की जा रही थी।

और पढ़े  Raid: देश के 62 रेस्टोरेंट पर आयकर छापे, 408 करोड़ रुपये की बिक्री छिपाने का शक

Spread the love
  • Related Posts

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों को जमानत, पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को राहत

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले में दो आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। अदालत…


    Spread the love

    PM मोदी ने कैबिनेट के साथ की बैठक- अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश, सूत्रों का दावा

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल-अमेरिका के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात पर भारत सरकार लगातार नजर रख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सिलसिले में आज…


    Spread the love