दिल्ली शराब घोटाला:- पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को नहीं मिली राहत,7 मार्च तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Spread the love

दिल्ली शराब घोटाला:- पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को नहीं मिली राहत,7 मार्च तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने हिरासत को सात मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी तरफ आप सांसद संजय सिंह को भी कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनकी भी न्यायिक हिरासत को सात मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 22 फरवरी को अदालत के समक्ष दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आगे की जांच पर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। अदालत ने सीबीआई को आगे की जांच पर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही अदालत ने सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत अवधि 12 मार्च तक बढ़ा दी थी।

वहीं दूसरी तरफ 21 फरवरी को अदालत ने जमानत पर फैसला टाल दिया। कोर्ट ने कहा कि क्या वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दायर नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकती है, जब उनकी सुधारात्मक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। जहां जज ने न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। अब सात मार्च को इस मामले पर सुनवाई होगी।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली दंगा केस: 'दंगों के मास्टरमाइंड थे शरजील और उमर खालिद', HC में पुलिस ने किया जमानत का विरोध
  • Related Posts

    उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए PM मोदी: एससीओ समिट में होंगे शामिल, जानिए क्यों खास है यह दौरा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को ताशकंद के लिए रवााना हुए। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत…


    Spread the love

    ब्लाइंड मर्डर सुलझा: बेटे के कत्ल में पिता और दोस्त पकड़े, डॉक्टर का बहाना कर ले गए, पत्थर से मारा

    Spread the love

    Spread the loveसाउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने 38 वर्षीय गुल हसन की हत्या के आरोप में उसके पिता तालुकदार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *