2024 लोकसभा चुनाव: BJP की आज से राष्ट्रीय परिषद की 2 दिवसीय बैठक, राज्यों के साथ मंथन करेगा आलाकमान।

2024 लोकसभा चुनाव: BJP की आज से राष्ट्रीय परिषद की 2 दिवसीय बैठक, राज्यों के साथ मंथन करेगा आलाकमान।

भारत मंडपम में शनिवार से होने जा रही दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के जरिये भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक का तानाबाना बुनेगी। बैठक के समापन के दिन पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी के 11,500 कार्यकर्ताओं को 370 सीटें जीतने का मंत्र देंगे। इसके अलावा पीएम शनिवार को भी चर्चा में शामिल होंगे।
बीते चुनाव के मुकाबले 10 फीसदी वोट बढ़ाने और सीटों की संख्या में 67 सीटों का इजाफा करने के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा संभव है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में केंद्रीय योजनाओं के सभी लाभार्थियों के साथ हर गांव तक पहुंचने के लिए पहले से चले आ रहे कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग होगी। बूथ मजबूत करने के अलावा चुनाव प्रचार में बढ़त हासिल करने के लिए नए कार्यक्रमों की घोषणा होगी। सभी राज्यों की राजनीतिक स्थिति, पार्टी संगठन के कार्यों की अलग से समीक्षा होगी।

पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र-
बैठक से पहले ही पीएम मोदी ने न सिर्फ पार्टी के लिए 370 और राजग के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है, बल्कि इसे हासिल करने के लिए 10 फीसदी वोट बढ़ाने का मंत्र भी दिया है। बैठक के आखिरी दिन रविवार को पीएम एक बार फिर से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

संभावना वाले राज्यों पर चर्चा-
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि यूपी, बंगाल, तेलंगाना में पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं। इस वजह से इन राज्यों की रणनीति पर विशेष तौर पर चर्चा होगी। इसके अलावा हिंदी पट्टी के जिन राज्यों में पार्टी ने 90 से 100 फीसदी सीटें जीती थीं, वहां प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।

और पढ़े  दिल्ली: हिन्दू कॉलेज में दाखिले की कथित धांधली का मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा, वहां से शिक्षा मंत्रालय

दक्षिण के राज्यों पर खास निगाह-
बैठक में दक्षिण भारत के चार राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल पर विशेष चर्चा होगी। बीते चुनाव में भाजपा को इन राज्यों की 101 में से महज चार सीटें हाथ लगी थीं। इस बार आंध्र प्रदेश में गठबंधन के लिए पार्टी टीडीपी से बात कर रही है। इसके अलावा तमिलनाडु की सात, केरल की तीन और तेलंगाना की 15 सीटों पर पूरी ताकत लगाने का फैसला किया है।

  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    संकट: दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज

    दिवाली के कई रोज पहले से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह भी ऐसा ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार…