हैक हुई दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई- चलाई अश्लील सामग्री…जांच-सुरक्षा पर उठे सवाल, शिकायत दर्ज

दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को वर्चुअल माध्यम से चल रही एक सुनवाई उस समय बाधित हो गई, जब किसी प्रतिभागी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री चला दी। इस घटना ने अदालत की कार्यवाही की गरिमा और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

दिल्ली हाई कोर्ट के प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट के पास अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम में आई रुकावट के संबंध में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। घटना के संदर्भ में यह पता लगाने के लिए कि क्या कोई सुरक्षा में सेंध लगी है, एक शुरुआती जांच शुरू की गई है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस मामले के बारे में जानकारी मिल गई है और यह मामला अभी बहुत शुरुआती चरण में है। चीफ जस्टिस की अदालत में वर्चुअल सुनवाई के दौरान ‘श*जीत सिंह’ नाम से जुड़े एक प्रतिभागी ने तीन बार अश्लील वीडियो चलाया, जिससे कार्यवाही बाधित हुई।

इसी दौरान बैकग्राउंड में एक ऑडियो भी सुनाई दिया, जिसमें कहा गया कि मीटिंग हैक हो गई है और उसे तुरंत बंद किया जाए। हर बार इस तरह की बाधा आने के बाद वर्चुअल सुनवाई को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। चीफ जस्टिस ने इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर रजिस्ट्रार जनरल को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

और पढ़े  यस बैंक ने दाखिल की अपील: सुप्रीमकोर्ट में पुनर्विचार याचिका, जानिए ₹8,415 करोड़ का बॉन्ड राइट-ऑफ विवाद क्या?
  • Related Posts

    रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर रोक की मांग: कारोबार पर असर का दावा, कांग्रेस-आप को SC का नोटिस

    दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शनों को रोकने की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। व्यापारियों के संगठनों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने प्रदर्शन पर रोक लगाने…

    दिल्ली में दर्दनाक हादसा: जन्मदिन से पहले ही दुनिया से चला गया देवांश, 30 नवंबर को था बर्थडे, मकान हुआ जमींदोज

    पूर्वी दिल्ली में दिवाली वाले दिन देवांश की बड़ी बहन कायरा (7) पहली मंजिल से नीचे गिरी और टांग में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल में…