दिल्ली: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया मंजूर।

Spread the love

दिल्ली: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया
इस्तीफा, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया मंजूर।

दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। बता दें कि सिसोदिया कथित आबकारी घोटाले के मामले में पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर चल रहे, वहीं मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के कुछ विभाग परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत संभालेंगे। वहीं राजकुमार आनंद को भी कुछ विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हालांकि पार्टी के बड़े नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जल्द दो नए मंत्री बनाए जाएंगे।

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार किया था और सोमवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड प्राप्त करने में कामयाब रही। सीबीआई की इस कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी।
जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कहा कि मामला दिल्ली में होने का यह मतलब नहीं कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट का रूख करें। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के पास अपनी जमानत को लेकर कई सारे विकल्प हैं। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए। इस मामले में हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

वहीं सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर अब इस मामले को हाईकोर्ट में लेकर जाएगी। पार्टी ने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं।

और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर में कोहरा- बारिश से बढ़ी ठंड, राजधानी में 14℃ दर्ज हुआ पारा, आज भी बादल 

Spread the love
  • Related Posts

    LPG बुकिंग नियमों पर सरकार बोली- नहीं हुए बदलाव,35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलिंडर

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है…


    Spread the love

    दर्द भरी जंग खत्म: नम आंखों से हरीश को दी गई अंतिम विदाई, ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छा मृत्यु के बाद बुधवार को हरीश राणा को अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *