सिसोदिया केस: आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की रिमांड का आखिरी दिन, हो सकती है जमानत पर सुनवाई।

सिसोदिया केस: आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की रिमांड का आखिरी दिन, हो सकती है जमानत पर सुनवाई।

कथित आबकारी मामले में गिरफ्तार सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होने को है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को अदालत ने मनीष सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड दी थी जो आज खत्म होने को है। ऐसे में आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिसोदिया के वकील आज उनके बेल की मांग करेंगे, वहीं सीबीआई कुछ और दिन की रिमांड मांग सकती है। इस बीच खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय भी सिसोदिया से पूछताछ की तैयारी कर रहा है।

मनीष सिसोदिया की पेशी को लेकर सीबीआई मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।

और पढ़े  सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस के लिए रवाना: तीन दिन के दौरे पर रक्षा सहयोग पर होगी बात, क्या है कार्यक्रम?
  • Related Posts

    खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के…

    दिल्ली-: SIR के नोटिस से न घबराएं, सुनवाई के बिना नहीं कटेगा नाम, 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां

    दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से जुड़े नोटिस मिलने पर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है…