दिल्ली विधानसभा- दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा आज, बजट और विधेयकों पर होगी बहस

Spread the love

विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार अहम दिन रहने वाला है। सदन में कैग की कई रिपोर्टों पर चर्चा के साथ बजट, विधेयकों और अनुदान मांगों पर भी विचार होगा। विधानसभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने हैं। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले विशेष उल्लेख के तहत सदस्य अपनी बात रखेंगे।

 

उसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की कई रिपोर्टों पर चर्चा होगी। इनमें दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा, राज्य वित्त और विश्वविद्यालयों से जुड़ी रिपोर्टें शामिल हैं।

सदन में विभिन्न समितियों की रिपोर्टों को मंजूरी देने के प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। इनमें कार्य मंत्रणा समिति, लोक लेखा समिति और विशेषाधिकार समिति की रिपोर्टें शामिल हैं। इसके अलावा सोसायटी पंजीकरण (दिल्ली संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी चर्चा कर उसे पारित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

बजट सत्र के तहत 2026-27 के वार्षिक बजट पर चर्चा जारी रहेगी। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर विचार कर उन्हें पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विनियोजन (संख्या-03) विधेयक, 2026 भी सदन में पेश करेंगी, जिस पर चर्चा के बाद पारित करने की प्रक्रिया होगी।

विपक्ष के माैजूद रहने की उम्मीद कम
विधानसभा सदन में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के रहने की उम्मीद कम है। सत्ता पक्ष पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर निरंतर हमलावर है, विपक्ष का निलंबित विधायकों के मुद्दे पर विरोध जारी है। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को सदन में आने की अपील भी की है।

और पढ़े  राहुल गांधी का धरना: जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, यहां से नहीं हिलेंगे

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का धरना: जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, यहां से नहीं हिलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष…


    Spread the love

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love