दिल्ली फिर हुई शर्मसार: इंसानियत हुई तार-तार,85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, ज़ालिम ने ब्लेड से होंठ काटा

Spread the love

दिल्ली फिर हुई शर्मसार: इंसानियत हुई तार-तार,85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, ज़ालिम ने ब्लेड से होंठ काटा

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों जी-20 समिट को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद है। इसके बाद भी यहां इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के शकरपुर इलाके में झग्गी में घुसकर 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की गई है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने पुलिस को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज दिल्ली में इंसानियत तार-तार हो गई। शकरपुर में सुबह चार बजे 85 साल की अम्मा के साथ उनकी झुग्गी में घुसकर दुष्कर्म किया गया। उनसे मिलके घाव देखकर रूह कांप गई। 8 महीने की बच्ची या 85 साल की अम्मा, सब हैवानियत के शिकार हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस को नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की मांग रखी है’।

दरिंदे ने ब्लेड से होंठ काटा: स्वाति
स्वाति ने कहा कि 85 साल की दादी को मिलके सकपका गई हूं। उन्हें बहुत चोटें आयी हैं और बहुत दर्द है। ब्लेड से ज़ालिम ने उनका होंठ तक काटा है। शरीर के सब अंग पे चोटें हैं। अंदरूनी भी बहुत चोट आई हैं। कोई ये घिनौना काम कैसे कर सकता है? कैसे समाज में जीते हैं हम? ऐसे आदमी के ख़िलाफ़ कोई भी सज़ा कम है।


Spread the love
और पढ़े  Covid-19: दिल्ली में कोरोना का जारी,नई लहर में पहली बार एक दिन में 3 लोगों की मौत, अब तक 11 की गई जान
  • Related Posts

    चम्मच मरीज के पेट में- 30 मिनट में निकाली 8 सेमी लंबी चम्मच, डॉक्टरों ने किया कमाल

    Spread the love

    Spread the love   शालीमार बाग स्थित निजी अस्पताल में एक 30-वर्षीय पुरुष की दुर्लभ और असामान्य मेडिकल इमरजेंसी की गई। डॉ. रमेश गर्ग, सीनियर डायरेक्टर एवं एचओडी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी के…


    Spread the love

    जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: इस बार आपको भी होना है जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल तो जानिए कैसे और कब पहुंचे पुरी

    Spread the love

    Spread the love   हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। इस रथ यात्रा में स्वयं भगवान भक्तों के बीच रथ पर सवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!