देहरादून: आखिर कहां से आई अचानक सरकार गिराने की बात?..विधायक के बयान से गरमाई राज्य की सियासत, बढ़ी हलचल

Spread the love

देहरादून: आखिर कहां से आई अचानक सरकार गिराने की बात?..विधायक के बयान से गरमाई राज्य की सियासत, बढ़ी हलचल

भराड़ीसैंण विधानसभा में 500 करोड़ से प्रदेश की भाजपा सरकार को गिराने के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बयान से प्रदेश की सियासत गरमा उठी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सरकार गिराने की साजिश वाले बयान को बेहद गंभीर बताया है।

उनका कहना है कि इस मामले की हर हाल में जांच होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर निशंक की प्रतिक्रिया खूब वायरल हो रही है। इस मामले में विपक्ष ने उमेश कुमार पर तंज किया है कि धामी सरकार के गिराने की साजिश को लेकर उमेश कुमार क्यों परेशान हैं।

बहरहाल, इस मसले पर सियासी हलकों में चर्चा गरम है। डॉ. निशंक का कहना है कि विधानसभा का सदन कोई नुक्कड़ नहीं कि वहां बिना प्रमाणिकता के कोई भी बात कह दी जाए। सदन की गरिमा है और यदि यह बात कही है तो इसमें सत्यता होगी। इसलिए इसकी गंभीरता को समझना चाहिए।

चुनी सरकार को गिराने की कोशिश
प्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि आखिर सरकार गिराने की साजिश के पीछे कौन है? यह बात कहां से आई, क्यों और आई? लोकतंत्र के लिए इससे खतरनाक बात कोई और नहीं हो सकती है कि एक चुनी सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है। इसका खुलासा होना चाहिए। चूंकि यह बयान सदन में दिया गया है तो विधानसभा अध्यक्ष को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए।

मैंने बहुत जिम्मेदारी से इस सवाल को उठाया : उमेश कुमार
उधर, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने फेसबुक पर लिखा कि 500 करोड़ में सरकार गिराने की साजिश के सूत्र के बारे में पूछ रहे हो तो सुनो….. तुम क्या चाह रहे हो? सूत्र की हत्या हो जाए? मैं तो दावे के साथ इस बात को कह रहा हूं कि सरकार इसकी जांच कराएगी तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। जिस सवाल को लेकर आपके मन में कुलबुलाहट हो रही है कि उमेश कुमार को सपना आया? उमेश कुमार को कैसे पता? तो आपको बता दूं कि मैंने बहुत जिम्मेदारी से इस सवाल को उठाया है।

और पढ़े  हरिद्वार- मनसा देवी मंदिर: पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले कपड़े, ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा-समय-समय पर होगी तलाशी

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *