देहरादून – अब यूपीसीएल लौटाएगा 16 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी

Spread the love

 

 

 

त्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर सिक्योरिटी राशि लौटाई जाएगी। यूपीसीएल के पास हर उपभोक्ता की करीब 2400 रुपये तक सिक्योरिटी राशि जमा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। 15 लाख 87 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही यूपीसीएल सिक्योरिटी राशि लौटाएगा।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया, जब पुराने मीटर को बंद करके हिसाब किया जाएगा तो उपभोक्ता चाहेंगे तो यह राशि उस बिल में समायोजित कर सकेंगे। अगर वह चाहेंगे तो उन्हें प्रीपेड मीटर के रिचार्ज के तौर पर यह राशि जमा करा दी जाएगी। इस राशि से बिना रिचार्ज करे ही वह बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि यूपीसीएल के पास उपभोक्ताओं का करीब 1200 करोड़ रुपये बतौर सिक्योरिटी राशि जमा है। एमडी के मुताबिक, स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए उपभोक्ता से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह बदलाव पूर्णतया निशुल्क है।

सीएम आवास, राजभवन में भी लगेंगे प्रीपेड मीटर
यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया, तीनों ऊर्जा निगमों के अफसरों व कर्मचारियों के आवास पर प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही सभी सरकारी कार्यालयों के साथ ही मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में भी प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। बताया, अब लोग खुद भी प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। जल्द ही आम उपभोक्ताओं के लिए इसकी शुरुआत भी की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love