देहरादून- आज से गढ़वाल खेल महोत्सव, केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया करेंगे उद्घाटन

Spread the love

ढ़वाल लोकसभा में आज से शुरू होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि इसके लिए 13,000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र में 13 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव होगा। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सांसद खेल महोत्सव के लिए पूरे गढ़वाल क्षेत्र से 13,000 से अधिक युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवेदन किया है, जो क्षेत्र की अपार प्रतिभा और खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह का प्रमाण है।

 

पूरे लोकसभा क्षेत्र में महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव गढ़वाल लोक सभा के इतिहास में अभूतपूर्व होने जा रहा है। गौरव की बात है कि देश के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया पौड़ी में इसका शुभारंभ करेंगे।

महोत्सव गढ़वाल लोकसभा के सभी प्रमुख स्थानों पौड़ी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली, मुनिकीरेती और रामनगर में किया जाएगा। सांसद बलूनी ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।


Spread the love
और पढ़े  जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर
  • Related Posts

    जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर

    Spread the love

    Spread the love     साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47…


    Spread the love

    नितिन नवीन समेत BJP के नौ राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी देखें

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद उनकी आवाज संसद से पूरे देश में सुनी जाएगी।…


    Spread the love