Dehradun- आर्मी के ऑफिसर्स मेस में सेंध, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, चांदी के बर्तन चोरी

गढ़ी कैंट स्थित 14 डोगरा रेजिमेंट के ऑफिसर्स मेस में चोरी का मामला सामने आया है। सूबेदार परवीन कुमार की तहरीर के अनुसार, 29 और 30 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने मेस की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया।

वहां से लगभग 1300 ग्राम का चांदी का पेन स्टैंड, पांच किलो वजनी 16 चांदी के कप, एक ड्रमर ट्रॉफी और एक डोगरा पाइपर की प्रतिमा चुरा ले गए। कैंट थानाध्यक्ष कमल लुंटी ने कहा कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस के 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा डबल
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…