देहरादून- लंबित विजिलेंस जांच और भ्रष्टाचार के विरोध में सुराज सेवा दल का सचिवालय कूच, कार्यकर्ता गिरफ्तार

उत्तराखंड में लंबित विजिलेंस जांचों, भ्रष्टाचार के आरोपियों को कथित संरक्षण दिए जाने और गृह विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में गुरुवार को सुराज सेवा दल ने सचिवालय कूच किया। इससे पहले पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की अध्यक्षता में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की गई।

इसके बाद कार्यकर्ता सचिवालय की ओर भूख हड़ताल के लिए रवाना हुए। सचिवालय के निकट पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी सहित सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।

कार्यक्रम से पहले पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी सहित सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
दल का आरोप है कि प्रदेश में विजिलेंस जांचों में लगातार देरी हो रही है, जिससे भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई प्रभावित हो रही है। दल ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।
और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…